जमुई: सदर अस्पताल में भर्ती मरीज को डिस्चार्ज करने के एवज में GNM ने मांगा 2 हज़ार रुपया, परिजन ने डीएस से की शिकायत
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 सदर अस्पताल में सिजेरियन के बाद भर्ती मरीज को डिस्चार्ज कारने के एवज में मौजूद GNM द्वारा 2000 रुपया नजराना मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पैसा नहीं देने की वजह से कई घंटों तक परिजन डिस्चार्ज पेपर के लिए परेशान होते रहे। मामले में पीड़ित परिजन ने डीएस डॉ. सैयद नौशाद अहमद से शिकायत की। उंसके बाद डीएस के हस्तक्षेप पर GNM द्वारा डिस्चार्ज पेपर दिया गया।