कुशीनगर जनपद निवासी प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए
सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का नया अध्यक्ष चुना गया है. SCBA के चुनाव मंगलवार (18 अगस्त 2026) को हुए और देर रात नतीजे घोषित किए गए. राय ने अध्यक्ष पद के चुनाव में सबसे ज्यादा 822 वोट हासिल किए.
अध्यक्ष पद के चुनाव में अनुपम लाल दास को 451 वोट मिले. इसके अलावा आदिश अग्रवाल को 412, गौरव भाटिया को 370, सुकुमार पट्टजोशी को 269, सिद्धार्थ मृदुल को 217 और महालक्ष्मी पावनी को 128 वोट मिले.
चुनाव में सीनियर एडवोकेट राहुल कौशिक को SCBA का उपाध्यक्ष चुना गया है. एडवोकेट प्रज्ञा बघेल ने सचिव पद पर जीत हासिल की. एडवोकेट अमरेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और एडवोकेट मीनेश दुबे को संयुक्त सचिव चुना गया है. नई टीम के सामने सुप्रीम कोर्ट में वकीलों से जुड़े मुद्दों को उठाने और बार-बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी.
#KushinagarNews #SupremeCourt #BarAssociation