टीकमगढ़: मामोन गांव में ट्रैक्टर पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय व्यक्ति ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मामोन गांव में शुक्रवार को एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम और निवासी पता नहीं चला है। स्थानीय व्यक्ति दिनेश रैकवार ने बताया कि युवक टैक्टर लेकर लखौरा तरफ से आ रहा था रास्ते में मामोन गांव में टैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया , जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय व्यक्ति ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।