गुना नगर: बढ़ा हुआ वेतन और बकाया भुगतान की मांग को लेकर सीटू ने गुना कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने 21 अप्रैल को पुनरारीक्षण के बाद बड़े हुए न्यूनतम वेतन एवं एरियर भुगतान की मांग पर श्रम आयुक्त के नाम गुना कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा, लाखों श्रमिक, ठेका मजदूर, आउटसोर्स कर्मचारी को बड़ी हुई दरों से एरियर भुगतान न होने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है।