गुना नगर: गुना एसपी के तबादले पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल पूछे, सोशल मीडिया पर पोस्ट आई सामने
गुना एसपी एसके सिन्हा के तबादले पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर दो पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल पूछा है, कि जो पुलिस अधिकारी कानून का पालन करें, संविधान का पालन करें उसे आप प्रताड़ित करें। इतिहास आपको माफ नहीं करेगा। गुना में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती जुलुस पर पतराव की घटना के बाद 19 अप्रैल को एसपी का तबादला हुआ है।