गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र में गुना बायपास पर कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गुना बाईपास पर कैंट थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल की दोपहर को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती अवधेश धाकड़ निवासी गुआलीपुरा थाना पोहरी जिला शिवपुरी ने बताया, रिश्तेदार और परिवार के हम पांच लोग रुठियाई टीका फलदाल में जा रहे थे। हनुमान टेकरी पर दर्शन कर निकले तो ट्रक से टक्कर हो गई। पांच लोगों में घायल हुए तीन जिला अस्पताल में भर्ती है।