गुना नगर: वार्ड 32 में आंगनबाड़ी केंद्र समेत चार जगहों पर चोरी की घटना, लोग कैंट थाने पहुंचे शिकायत दर्ज कराने
गुना में कैंट थाना के वार्ड क्रमांक 32 बहादुर का बगीचा में 4 स्थानों पर चोरी हो गई। 21 अप्रैल को शिकायत में लोगों ने कहा, 19, 20 अप्रैल की रात संजय चौहान के घर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र से वजन तोलने की मशीन, गैस टैंक, अजय परिहार के घर से एलईडी बच्चों की गुल्लक, कल्ला नामक व्यक्ति के घर से घरेलू सामान चोरी हुआ। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।