गुना नगर: बेरखेड़ी गांव में टेंट लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच
गुना में राघोगढ़ थाना के बरखेड़ी गांव में टेंट लगाने गए युवक गोकुल पुत्र मेहताब निवासी ग्राम महमूद नगर की मौत हो गई। 21 अप्रैल को जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया, 20 अप्रैल को बेरखेड़ी गांव में टेंट लगाने गया था। करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में 21 अप्रैल को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।