गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे अशोकनगर रोड पर लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
गुना शहर में कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे अशोकनगर रोड वाले गेट के पास 21 अप्रैल दोपहर को कचरे की ढेर में आग लग गई। लोगों ने सीएमओ को सूचना दी पर फायर ब्रिगेड से काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया, पास में ही फोर व्हीलर गाड़ियां रखी थी आग फैलने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा, नगरपालिका के कर्मचारियों ने ही कचरा नष्ट करने आग लगाई थी।