बक्सर: मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ और सूखे की तैयारियों की समीक्षा की, बक्सर से डीएम हुए शामिल
Buxar, Buxar | May 20, 2025 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मुख्य सचिवालय स्थित सभा कक्ष में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम किया। बक्सर से डीएम अंशुल अग्रवाल ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।