बक्सर: सीतामढ़ी: जीएनएम की आत्महत्या पर सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया शोक, मानसिक प्रताड़ना का आरोप
Buxar, Buxar | May 19, 2025 बक्सर सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने सीतामढ़ी सदर अस्पताल में कार्यरत जीएनएम आशीष शर्मा की आत्महत्या पर गहरा शोक सोमवार को 1:30 बजे अपराहन में व्यक्त किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. जानकारी के अनुसार आशीष शर्मा राजस्थान के निवासी थे और सीतामढ़ी सदर अस्पताल में जीएनएम पद पर कार्यरत थे.