बक्सर: सोहनीपट्टी में संपत्ति विवाद में सौतन के बेटों ने सौतेली मां पर किया जानलेवा हमला
Buxar, Buxar | May 19, 2025 संपत्ति के विवाद में सौतन के बेटों ने अपने अन्य परिजनों के साथ अपनी ही सौतेली मां पर जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना नगर के सोहनीपट्टी मुहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल के पास पीड़िता के मकान में घटी. इस मामले में विनोद कुमार पांडेय की पत्नी अर्चना पांडेय द्वारा नगर थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.