महरौनी: पठा निवासी 19 वर्षीय युवती शादी का ब्लाउज सिलवाने के लिए निकली, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस
ग्राम पठा निवासी महिला ने महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी बेटी 21 फरवरी दोपहर के समय शादी के लिए ब्लाउज सिलवाने की बात कह कर घर से निकली थी।परंतु वह घर नहीं लौटी।उसने उक्त मामले में गांव के युवक पर बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने के आरोप लगाए हैं। उक्त मामले में पुलिस ने, मुकदमा दर्ज करते हुए बरामद की हेतु कार्यवाही शुरू की।