*पीके जमुई में MLC चुनाव के प्रबुद्ध संवाद में पहुंचे, CM सम्राट चौधरी को घेरा, बोले- यह सरकार बेलगाम-अहंकारी हो गई, भगवान को भी भाजपा वाले मोदी जी से घर दिलवा रहे हैं! ये अहंकार की पराकाष्ठा है, अगर आप 7वीं फेल अपराधी सम्राट चौधरी को बतौर CM स्वीकार नहीं करते, तो इस चुनाव में NDA के उम्मीदवार को हराइए*
*PK ने पटना स्नातक के प्रचार में लगे अंनत सिंह को लेकर NDA पर साधा निशाना, बोले- अनुज सिंह - नीरज कुमार जी की सीधी लड़ाई में अनुज सिंह आगे हैं और उनके समर्थन में बहुत लोग हैं, उनमें अनंत सिंह भी हैं, यही स्थिति कोसी स्नातक में भी है, जहां जदयू-भाजपा के आधे लोग जन सुराज उम्मीदवार की मदद कर रहे हैं, चुनाव समाप्त होने को है, लेकिन नीतीश जी ने NDA के किसी उम्मीदवार के समर्थन में एक शब्द नहीं बोला*
*PK ने राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- संवैधानिक संस्थाएं अपनी भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाएंगी, तो विरोध-प्रदर्शन होगा, बात ज्ञानेश कुमार की नहीं, 8-10 वर्षों में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगे हैं, चुनाव के संचालन से ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग एकतरफा सत्तारूढ़ दल भाजपा की मदद कर रहा है। शिक्षक-स्नातक चुनाव रविवार की जगह शुक्रवार को हो रहा है, ताकि मुस्लिम मतदाता कम भाग लें* Part 15