टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ नवरात्र का समापन
अतरी (गया): अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में विजयादशमी के पावन अवसर पर आदर्श युवा क्लब की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
टेउसा बाजार में आदर्श युवा क्लब द्वारा केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पंडाल का आकर्षक और भव्य रूप देने में कारीगर छोटू चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के समापन पर विधि-विधान के साथ हवन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया।
धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। आदर्श युवा क्लब के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
सदस्य कुलदीप कुमार, दीपक गुप्ता, मनोज कुमार,मोनू कुमार, लाल बाबू, विजय चौधरी, मृणाल सुमन,अमित कुमार, अनिल चौधरी,राहुल कुमार,राजू कुमार,दीपू कुमार, सौरव कुमार, सुजीत चौधरी, विकास पासवान, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, विकास चौधरी, रंजीत गोस्वामी, विक्रम कुमार, कुंदन कुमार, जर्मनी पासवान, विनोद चौधरी,रौशन कुमार, रंजीत कुमार, सोनू कुमार एवं अन्य लोग।