लंबे समय से न्यायालय में लंबित एक मामले में फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश काफी समय से की जा रही थी और उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी था। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।