#ज्वालामुखी | 75 वर्ष की आयु में भी ध्वाला योगा में बेमिसाल रमेश धवाला ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर क्षेत्रवासियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने समस्त लोगों के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
🧘♂️ "करें योग, रहें निरोग।" 🧘♀️