देहरा ।। News123 ।। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, देहरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी कमलेश बहन जी ने कहा कि “स्वस्थ जीवन ही सच्ची संपदा है और योग स्वस्थ, सुखी एवं तनावमुक्त जीवन का आधार है।” उन्होंने सभी को नियमित योग एवं राजयोग ध्यान को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर योग शिक्षक अश्विनी कुमार जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं विशेष योगाभ्यास करवाकर योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों एवं नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का संदेश दिया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।