बेलछी: मसूर खरीदकर किसानों के 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप, व्यापारी फरार, बेलछी थाना में दिया आवेदन
Belchhi, Patna | Aug 16, 2026 बेलछी प्रखंड के मुर्तजापुर गांव में किसानों से मसूर खरीदने के बाद व्यापारी के फरार होने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि व्यापारी शशिभूषण उर्फ शोषण साव दर्जनों किसानों से मसूर खरीदकर करीब 10 लाख रुपये का भुगतान किए बिना फरार हो गया। पीड़ित किसान दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 100 मन मसूर व्यापारी को दिया था, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है