सिसई: कुलंकेरी पत्रा टोली में जिला खनन पदाधिकारी, एसडीएम गुमला और थाना प्रभारी सिसई ने अवैध खनन को लेकर छापामारी की
Sisai, Gumla | Jan 13, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार शाम 7:00 बजे के आसपास जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के कुलंकेरी पत्राटोली में अवैध खनन पर छापेमारी की गई है। जिला खनन पदाधिकारी गुमला विभूति कुमार,एसडीएम गुमला राजीव नीरज एवं उनके स्वयं के द्वारा अवैध खनन कर डंप बालू पर छापेमारी की गई।ट्रैक्टर द्वारा अवैध बालू खनन वाले रास्ते को ट्रेंच खोदकर बंद किया।