सिसई: नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर मकर संक्रांति के लिए सज-धज कर तैयार, रथ यात्रा, आरती और भंडारा का आयोजन
Sisai, Gumla | Jan 13, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर रथ यात्रा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार को होने वाली रथ यात्रा को लेकर मंदिर को रंगाई पुताई के साथ सजा दिया गया है।इसके अलावा रथ को भी तैयार कर लिया गया है।संध्या आरती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया था,जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए। भंडारे में खिचड़ी वितरण किया गया।