सिसई: नागफनी में लघु सिंचाई विभाग का लिफ्ट इरीगेशन बेकार पड़ा, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
Sisai, Gumla | Jan 12, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी गांव में कोईल नदी में निर्मित लिफ्ट इरीगेशन विभागीय उदासीनता के कारण बेकार हो गया है।ग्रामीणों ने इस पर आवाज उठाते हुए बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए इस लिफ्ट इरिगेशन से लगभग200 एकड़ खेतों में खेती होती थी और यहां के किसान खुशहाल थे।लेकिन जब इस लिफ्ट इरीगेशन के ऑपरेटर और चौकीदार रिटायर कर गए तो सब बेकार पड़ गया।