सिसई: बरगांव में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव के नेतृत्व में 80 लोगों ने ली सदस्यता
Sisai, Gumla | Jan 12, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरगांव गांव में राज्यसभा के पूर्व सांसद समीर उरांव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में कल 80 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।इस अवसर पर समीर उरांव ने केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और केंद्र की भाजपा सरकार की तारीफ की।