सिसई: ठेठईटांगर में उरांव समाज ने मनाया नव वर्ष, सरना स्थल पर पूजा-पाठ के बाद वन भोज का आयोजन
Sisai, Gumla | Jan 13, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत के ठेठईटांगर स्थित सरना स्थल में उरांव समाज के लोगों ने पूजा पाठ करते हुए नववर्ष मनाया।साथ-साथ वन भोज का भी आनंद लिया।सरना प्रार्थना सभा सिसई प्रखंड की उपाध्यक्ष प्रीति वाड़ा ने बताया उरांव समाज का नववर्ष माघ माह से शुरू होता है।इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पहन पुजारों के द्वारा सरना स्थल में पूजा पाठ के बाद वनभोज करते हैं।