सरमेरा: सरमेरा में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म हुई
नालंदा जिला के सरमेरा में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम हुआ है। यह आयोजन सरमेरा प्रखंड कार्यालय में किया गया। इस दौरान गर्भवती महिला सपना कुमारी की गोद भराई की रस्म पूरी की गई।