कांके: रातु-बुढ़मू मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, दो अन्य गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Oct 10, 2025 रातु-बुढ़मू मुख्य मार्ग के पास पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो अपराधी को लगी गोली इसके साथ ही दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस जैसे ही पहुंची अपराधियों ने फायरिंग कर दी।