कांके: रांची के खलारी और रातू थाना क्षेत्र की सीमा पर पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल
Kanke, Ranchi | Oct 10, 2025 रांची के खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार का जखीरा बरामद किया है। एसएसपी राकेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके है।