लालगंज: लहंगपुर में हुई चोरी का प्रभारी निरीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण, 3 जून को दिन दहाड़े दुकान से गैस चूल्हा हुआ था चोरी
लालगंज थाना क्षेत्र की लहंगपुर बाजार में बीते 3 जून को दिनदहाड़े एक चोरी की घटना सामने आई। केवला प्रसाद आर्नामेंट नामक दुकान से गैस चूल्हा एक अज्ञात चोर दिनदहाड़े उठाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित दुकानदार ने उसी दिन चौकी पर तहरीर दिया था। शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने स्थलीय निरीक्षण किया।