ओरमांझी: इरबा में हाईवा और कार की टक्कर, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल के पास गुरुवार दोपहर में तीन बजे हाईवा और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी का कॉपी ओवरटेक करने के दौरान कार हाईवा से टकरा गई, जिससे कार का बोनट और दाहिने पहिए को नुकसान पहुंचा। हादसे के वक्त कार में केवल चालक मौजूद था, जो सुरक्षित रहा।