नबीनगर: गोविंदपुर गांव से पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को टंडवा थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
टंडवा थाना के पीएसआई संजय कुमार यादव की टीम ने पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित नवादा जिले के नवादा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी मनोज यादव को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने शुक्रवार की अपराह्न चार बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर पुलिस पर हमला करने के मामले में प्राथमिककी दर्ज की गई थी जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.