नबीनगर: कर्मा लहंग गांव के समीप पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत
टंडवा थाना क्षेत्र के कर्मा लहंग गांव के समीप पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की है. मृतक की पहचान कर्मा लहंगा गांव निवासी श्याम सुंदर साव के रूप में हुई है. इधर घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पहुंची टंडवा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.