जहानाबाद: होरिलगंज दुर्गा मंदिर के पास दुकानों में लगी भीषण आग, सब्जी की तीन दुकानें जलकर राख
शुक्रवार देर रात्रि होरीलगंज दुर्गमंदिर के पास स्थित सब्जी के दुकानों में भीषण अगलगी की घटना घटी जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दिया गया पर जब तक आग बुझाने की करवाई हो पाती तब तक सब्जी की तीन दुकानें सहित पास के डेंटल क्लीनिक के बोर्ड पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे इस संबंध में जानकारी दी।