जहानाबाद: देवशी खंदा मिल्की निवासी बिजली मिस्त्री की पोल पर करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
देवशी खंदा निवासी बिजली मिस्त्री पोल पर चढ़कर लाइन बना रहा था कि अचानक तार में बिजली प्रवाहित होने से करंट लगने से गंभीर घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा शुक्रवार संध्या लगभग 6 बजकर 30 मिनट पर सदर अस्पताल जहानाबाद लाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । बाद में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल गेट के सामने संध्या 7बजे सड़क जाम कर दिया ।