Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

#Chiefelectoralofficerbihar #electioncommissionofbihar स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्रीमती बंदना पांडेय के द्वारा उ...

1.9k views | Lakhisarai, Bihar | Oct 12, 2025

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में जिला व्यवसाय सुधार कार्ययोजना (DBRAP-2025) एवं Ease of Doing Business की समीक्षा बैठक संपन्न

लखीसराय, 03 अगस्त 2026। जिले में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में जिला व्यवसाय सुधार कार्ययोजना (District Business Reform Action Plan-DBRAP-2025) एवं Ease of Doing Business (EoDB) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में श्री रूपेश कुमार झा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, लखीसराय ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए DBRAP-2025 के विभिन्न प्रावधानों, विभागवार सुधारों (Reforms), State Single Window System (SWS) तथा Ease of Doing Business के प्रमुख मानकों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा निर्धारित सुधारों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन जिले में निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को सभी आवश्यक सेवाएं ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, भा.प्र.से. ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि DBRAP-2025 के अंतर्गत निर्धारित सुधारों का शत-प्रतिशत अनुपालन समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित करने, विभागवार कार्ययोजना (Action Plan) तैयार करने, प्रगति प्रतिवेदन (Status Report) एवं आवश्यक साक्ष्य (Evidence) निर्धारित अवधि में जिला उद्योग केन्द्र को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि राज्य स्तर पर समयबद्ध प्रतिवेदन भेजा जा सके।

बैठक में State Single Window System (SWS) के माध्यम से विभागीय सेवाओं के एकीकरण, ऑनलाइन स्वीकृतियों की स्थिति, सेवा वितरण की समयबद्धता, निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के सुधारात्मक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। 
District level single window system सुरू करने हेतु जिला के सभी विभागो के नोडल पदाधिकारी के नाम माँगे गये थे इसके आलोक मे जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी को ही इसके नोडल के रुप मे नामित किया जाये।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब, प्रक्रियात्मक जटिलता अथवा विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराते हुए निवेशकों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि Ease of Doing Business केवल राज्य अथवा जिले की रैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निवेश आकर्षित करने, नए उद्योगों की स्थापना, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तथा जिले के समग्र आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें, ताकि लखीसराय को उद्योग एवं निवेश के लिए एक आकर्षक एवं अनुकूल जिला बनाया जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सुधारों के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों एवं समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी लंबित बिंदुओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला उद्योग केन्द्र सहित नगर परिषद, श्रम संसाधन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण परिषद, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, निबंधन, राजस्व, नगर निकाय, वाणिज्य कर, स्वास्थ्य, परिवहन, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में जिला व्यवसाय सुधार कार्ययोजना (DBRAP-2025) एवं Ease of Doing Business की समीक्षा बैठक संपन्न लखीसराय, 03 अगस्त 2026। जिले में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में जिला व्यवसाय सुधार कार्ययोजना (District Business Reform Action Plan-DBRAP-2025) एवं Ease of Doing Business (EoDB) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में श्री रूपेश कुमार झा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, लखीसराय ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए DBRAP-2025 के विभिन्न प्रावधानों, विभागवार सुधारों (Reforms), State Single Window System (SWS) तथा Ease of Doing Business के प्रमुख मानकों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा निर्धारित सुधारों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन जिले में निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को सभी आवश्यक सेवाएं ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, भा.प्र.से. ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि DBRAP-2025 के अंतर्गत निर्धारित सुधारों का शत-प्रतिशत अनुपालन समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित करने, विभागवार कार्ययोजना (Action Plan) तैयार करने, प्रगति प्रतिवेदन (Status Report) एवं आवश्यक साक्ष्य (Evidence) निर्धारित अवधि में जिला उद्योग केन्द्र को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि राज्य स्तर पर समयबद्ध प्रतिवेदन भेजा जा सके। बैठक में State Single Window System (SWS) के माध्यम से विभागीय सेवाओं के एकीकरण, ऑनलाइन स्वीकृतियों की स्थिति, सेवा वितरण की समयबद्धता, निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के सुधारात्मक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। District level single window system सुरू करने हेतु जिला के सभी विभागो के नोडल पदाधिकारी के नाम माँगे गये थे इसके आलोक मे जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी को ही इसके नोडल के रुप मे नामित किया जाये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब, प्रक्रियात्मक जटिलता अथवा विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराते हुए निवेशकों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि Ease of Doing Business केवल राज्य अथवा जिले की रैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निवेश आकर्षित करने, नए उद्योगों की स्थापना, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तथा जिले के समग्र आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें, ताकि लखीसराय को उद्योग एवं निवेश के लिए एक आकर्षक एवं अनुकूल जिला बनाया जा सके। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सुधारों के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों एवं समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी लंबित बिंदुओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र सहित नगर परिषद, श्रम संसाधन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण परिषद, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, निबंधन, राजस्व, नगर निकाय, वाणिज्य कर, स्वास्थ्य, परिवहन, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 03.08.2026

दिनांक 02 अगस्त 2026 की रात्रि 10:20 बजे जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त महोदय के साथ अशोक धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के क्रम में श्रावणी मेला से संबंधित जिन-जिन स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, उनका स्थलवार निरीक्षण किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर उपस्थित पाए गए तथा ड्यूटी पंजी का विधिवत संधारण भी संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजन एवं चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए अशोक धाम मंदिर तक आवागमन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को दोनों ओर से निःशुल्क टोटो की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। किंतु स्थल पर टोटो उपलब्ध नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने तत्काल जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बिना विलंब उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अशोक धाम पहुंचने पर वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जिला पदाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर आयोजन का आनंद ले रहे थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई।

इसके उपरांत अशोक धाम रेलवे हॉल्ट से अशोक धाम मंदिर तक PHED द्वारा मार्ग में निर्मित महिला/पुरुष शौचालय एवं स्नानागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वच्छता एवं उपयोगिता की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कि गयी व्यवस्था कि प्रशंसा कि गई इस मौके पर सिविल सर्जन मौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि अशोक धाम हॉल्ट से मंदिर तक के बीच रास्ते में लगभग 100 मीटर तक कच्चा रास्ता है, जिसके लिए नगर परिषद के सहयोग से मोटरेबल रास्ता बनाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग को दिया गया था, जो अभी तक नहीं हो पाया है।

इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि संबंधित भूमि को RCD को विधिवत हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाये जिससे कि भूमि अधिग्रहण एवं अन्य कार्य कराते हुए स्थायी रूप से पक्कीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी बड़हिया क्षेत्र के लिए प्रस्थान किए, जहां BNM कॉलेज घाट का निरीक्षण कर थाना अध्यक्ष,बड़हिया द्वारा बताया गया कि श्रद्धालुओं कि संख्या कम है तथा स्तिथि नियंत्रण मे है।जिला पदाधिकारी ने निदेशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गंगा घाट के समीप अधिक गहराई वाले स्थानों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति तथा लाल झंडा लगाने के निर्देश भी दिए गए, साथ ही सतत निगरानी बनाए रखने को कहा गया।

इसके बाद उन्होंने रेफरल अस्पताल, बड़हिया का निरीक्षण किया गया। आपातकालीन वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज से जिला पदाधिकारी ने बातचीत कर इलाज एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीज द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों, वार्ड कर्मियों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई। सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी मौके पर उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इसी प्रकार की व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए।

आज दिनांक 03.08.2026 को  प्रातः 5:00 बजे पुनः जिला पदाधिकारी  द्वारा अशोक धाम का निरीक्षण किया गया साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, जिसमें ड्यूटी में लगे कर्मियों की सतर्कता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा अशोक धाम स्टेशन पहुँच कर स्टेशन मास्टर से तैयारियों का जायज़ा लिया गया,उन्होंने बताया कि इस रुट मे तीन ट्रेनों का हाल्ट है एवम रेलवे प्रशासन भी श्रावणी मेला को लेकर सजग है।जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को मूलभूत सुविधाएं निरंतर बनाए रखने तथा नगर परिषद को साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई एवं विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 03.08.2026 दिनांक 02 अगस्त 2026 की रात्रि 10:20 बजे जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त महोदय के साथ अशोक धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में श्रावणी मेला से संबंधित जिन-जिन स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, उनका स्थलवार निरीक्षण किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर उपस्थित पाए गए तथा ड्यूटी पंजी का विधिवत संधारण भी संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजन एवं चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए अशोक धाम मंदिर तक आवागमन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को दोनों ओर से निःशुल्क टोटो की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। किंतु स्थल पर टोटो उपलब्ध नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने तत्काल जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बिना विलंब उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अशोक धाम पहुंचने पर वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जिला पदाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर आयोजन का आनंद ले रहे थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। इसके उपरांत अशोक धाम रेलवे हॉल्ट से अशोक धाम मंदिर तक PHED द्वारा मार्ग में निर्मित महिला/पुरुष शौचालय एवं स्नानागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वच्छता एवं उपयोगिता की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कि गयी व्यवस्था कि प्रशंसा कि गई इस मौके पर सिविल सर्जन मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि अशोक धाम हॉल्ट से मंदिर तक के बीच रास्ते में लगभग 100 मीटर तक कच्चा रास्ता है, जिसके लिए नगर परिषद के सहयोग से मोटरेबल रास्ता बनाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग को दिया गया था, जो अभी तक नहीं हो पाया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि संबंधित भूमि को RCD को विधिवत हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाये जिससे कि भूमि अधिग्रहण एवं अन्य कार्य कराते हुए स्थायी रूप से पक्कीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी बड़हिया क्षेत्र के लिए प्रस्थान किए, जहां BNM कॉलेज घाट का निरीक्षण कर थाना अध्यक्ष,बड़हिया द्वारा बताया गया कि श्रद्धालुओं कि संख्या कम है तथा स्तिथि नियंत्रण मे है।जिला पदाधिकारी ने निदेशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गंगा घाट के समीप अधिक गहराई वाले स्थानों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति तथा लाल झंडा लगाने के निर्देश भी दिए गए, साथ ही सतत निगरानी बनाए रखने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने रेफरल अस्पताल, बड़हिया का निरीक्षण किया गया। आपातकालीन वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज से जिला पदाधिकारी ने बातचीत कर इलाज एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीज द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों, वार्ड कर्मियों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई। सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी मौके पर उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इसी प्रकार की व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए। आज दिनांक 03.08.2026 को प्रातः 5:00 बजे पुनः जिला पदाधिकारी द्वारा अशोक धाम का निरीक्षण किया गया साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, जिसमें ड्यूटी में लगे कर्मियों की सतर्कता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा अशोक धाम स्टेशन पहुँच कर स्टेशन मास्टर से तैयारियों का जायज़ा लिया गया,उन्होंने बताया कि इस रुट मे तीन ट्रेनों का हाल्ट है एवम रेलवे प्रशासन भी श्रावणी मेला को लेकर सजग है।जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को मूलभूत सुविधाएं निरंतर बनाए रखने तथा नगर परिषद को साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई एवं विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Lakhisarai, Bihar | Aug 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
लखीसराय।

दिनांक – 03.08.2026

आज दिनांक 03.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा निर्वाचन विभाग, बिहार पटना के निर्देशानुसार माह अगस्त 2026 का मासिक वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। 

इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेना था, ताकि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनी रहें।

निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा मशीनों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन हो रहा है।

इस अवसर पर राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित होकर निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्था को संतोषजनक बताया तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस निरीक्षण में निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, लखीसराय, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, लखीसराय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक – 03.08.2026 आज दिनांक 03.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा निर्वाचन विभाग, बिहार पटना के निर्देशानुसार माह अगस्त 2026 का मासिक वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेना था, ताकि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनी रहें। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा मशीनों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन हो रहा है। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित होकर निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्था को संतोषजनक बताया तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस निरीक्षण में निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, लखीसराय, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, लखीसराय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 03 अगस्त 2026

आज दिनांक 03.08.2026 को जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चेहल्लुम 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। 

बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैठक की औपचारिक कार्यवाही प्रारंभ की गई, जिसमें चेहल्लुम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं फीडबैक की मांग की गई।

वहां उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि चेहल्लुम पर्व से संबंधित जुलूस या इस तरह का कोई आयोजन उनके क्षेत्र में अभी तक नहीं हुआ है तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी कहा कि चेहल्लुम पर्व से संबंधित अभी तक कोई  जुलूस इत्यादि का प्रचलन उनके क्षेत्र मे नहीं है।

इस पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि फिर भी सभी संबंधित व्यक्तियों एवं समितियों को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा इसका आदेश आज जारी कर दिया जाएगा। साथ ही, पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि चेहल्लुम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। 
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। 
उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित सदस्यों को चेहल्लुम एवं श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।

बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 03 अगस्त 2026 आज दिनांक 03.08.2026 को जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चेहल्लुम 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैठक की औपचारिक कार्यवाही प्रारंभ की गई, जिसमें चेहल्लुम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं फीडबैक की मांग की गई। वहां उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि चेहल्लुम पर्व से संबंधित जुलूस या इस तरह का कोई आयोजन उनके क्षेत्र में अभी तक नहीं हुआ है तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी कहा कि चेहल्लुम पर्व से संबंधित अभी तक कोई जुलूस इत्यादि का प्रचलन उनके क्षेत्र मे नहीं है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि फिर भी सभी संबंधित व्यक्तियों एवं समितियों को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा इसका आदेश आज जारी कर दिया जाएगा। साथ ही, पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि चेहल्लुम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित सदस्यों को चेहल्लुम एवं श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
लखीसराय, 02 अगस्त 2026

श्रावणी मेले में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क टोटो सेवा उपलब्ध

जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क टोटो सेवा का परिचालन किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है। निःशुल्क टोटो सेवा के माध्यम से उन्हें मेले के विभिन्न प्रमुख स्थलों तक आने-जाने में सहायता प्रदान की जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया है कि इस सेवा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क सुविधा का आवश्यकतानुसार उपयोग करें तथा मेले के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।

प्रेस विज्ञप्ति लखीसराय, 02 अगस्त 2026 श्रावणी मेले में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क टोटो सेवा उपलब्ध जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क टोटो सेवा का परिचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है। निःशुल्क टोटो सेवा के माध्यम से उन्हें मेले के विभिन्न प्रमुख स्थलों तक आने-जाने में सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया है कि इस सेवा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क सुविधा का आवश्यकतानुसार उपयोग करें तथा मेले के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।

Lakhisarai, Bihar | Aug 3, 2026