बहराइच: घसियारीपुरा इलाके से कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध गांजे के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के घसियारीपुरा क्षेत्र से कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को एक स्विफ्ट डिज़ायर कार के साथ तीन अभियुक्तों को 6.119 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है।