बहराइच: अम्बवा तितरपुर में इलाज कराने पहुंची महिला के डिब्बे में जिंदा सांप, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप
बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के अम्बवा तितरपुर में एक विचित्र घटना सामने आई। सोफिया सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। महिला की चीख सुनकर जागे परिजनों ने तकिए के नीचे से सांप को पकड़ लिया। परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर महिला को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां से उन्हें बहराइच अस्पताल भेज दिया गया। बहराइच अस्पताल में इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया हैं।