बहराइच: कलेक्ट्रेट गेट के पास समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के चेहरे पर पोती स्याही
बहराइच जिले में योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 27000 स्कूलों को बंद किया जा रहा है। जिसको लेकर लगातार विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही है। आज डीएम कार्यालय गेट के बाहर सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया नारेबाजी की। वही पोस्टर पर बने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के चेहरे पर स्याही पोत डाली। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मी देखते रह गए।