बहराइच: विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन, सीडीओ ने किसानों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
बहराइच विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान किसानों की समस्याओं के निस्तारण के सीडीओ ने निर्देश दिए हैं। बता दें कि किसान दिवस के दौरान सीडीओ ने किसानों को धान रोपाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न न हो इसके संबंध में भी निर्देश दिए हैं।