बहराइच: नगर गांव में छत पर सो रही बच्ची को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी। नेहा रामू यादव निवासी नगर थाना कोतवाली देहात अपनी छत पर सो रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।