फुलवरिया: फुलवरिया में मतदान से संबंधित चर्चा को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक, फुलवरिया व श्रीपुर थानाध्यक्ष हुए शामिल
फुलवरिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान के पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान के बाद सेक्टर पदाधिकारी की ओर से निर्वाहन किया जाने वाले कार्यों की चर्चा को लेकर निर्वाचि पदाधिकारी सह बीडीओ पूजा कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें फुलवरिया थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, श्रीपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार भी शामिल रहे।