बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक बीती आठ जून को दिन के करीब तीन बजे उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को ग्राम शकरस का रहने वाला ज़ुबैर अंसारी बहला फुसलाकर भगा कर ले गया महिला के मुताबिक बेटी के गायब होने पर उसे आसपास में उसे काफी तलाश किया जिसके बाद मामले का पता लगा महिला ने आरोपी युवक के दोस्त शोएब, आरिफ एवं शाहीन के खिलाफ शिकायत की।