आज़मगढ़: कोठिया बिंद गांव में महुआ के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कोठिया बिंद गांव में महुआ के पेड़ पर लटक कर 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले ली। शव को जिला मुख्यालय लेकर आया गया। शुक्रवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोठिया बिंद निवासी 22 वर्षीय उपेंद्र राजभर पुत्र राजकुमार की मौत हुई है।