आज़मगढ़: फरीदपुर में रोपनी करने के बाद पोखरे में हाथ पैर धोने गई किशोरी की डूबने से हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के रौनापार थाना के फरीदपुर गांव में बीती शाम को रोपनी करने के बाद कुछ दूर पर स्थित पोखरे में हाथ पैर धोने गई 14 वर्षीया किशोरी प्रेमशीला पुत्री रामरूप की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह पोखरे में लाश उपरायी मिली तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय लेकर आई।