आज़मगढ़: मऊ जिला चिकित्सालय में भेजे गए आजमगढ़ से रेडियोलॉजिस्ट, आजमगढ़ के भी रेडियोलॉजिस्ट बीमारी से काम पर लौटे : एडी स्वास्थ्य
आजमगढ़ में पिछले जुलाई महीने में मेडिको लीगल केस में पीड़ित घायलों को एक्स-रे व सोनोग्राफी की जांच के लिए काफी निराशा का सामना करना पड़ा था। आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते काफी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा था। यहां पर 3 रेडियोलॉजिस्ट के पद होने के बाद भी एक ही रेडियोलॉजिस्ट डॉ बालचंद की तैनाती की गई है। वह भी बीमार थे।