6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 4 लाख की चोरी का खुलासा
भिंड। देहात थाना पुलिस ने छह वर्ष पुराने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर ग्राम जारी में एक मकान से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
Gormi, Bhind | Jun 5, 2026