भिंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया,जिसके तहत गल्ला मंडी प्रांगण में लहार,गोहद, मेहगांव,अटेर व भिंड पांचो विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना जिसके बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का मंत्री राकेश शुक्ला ने भव्य शुभारंभ कर, पांचो विधानसभा के लिए सेवा ज्योति यात्रा के लिए रथ प्रदान किए,एवं भिंड में गोरी स्थित सेवा संकल्प चौक पर पूजन कर सेवा ज्योति मशाल को स्थापित किया, मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जिसके तहत भिंड में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, विधायक अंबरीष शर्मा, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया भिंड प्रभारी हमीर सिंह पटेल सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Gormi, Bhind | Oct 8, 2026