चौथम: मालपा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में दी गई योजनाओं की जानकारी
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भुतौली मालपा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जहां सर्व शिक्षा, सर्वत्र शिक्षा, सबको शिक्षा, विषय पर बारीकी से चर्चा की गई। वहीं बिहार सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाई रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।