चौथम: तेलौंछ में आयोजित फाइनल मैच में महेशखूंट ने तेगाछी को 11 रनों से हराया, प्रमुख प्रतिनिधि ने दिया ट्रॉफी
चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ स्थित पंचायत सरकार भवन के फील्ड में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें महेशखूंट की टीम ने तेगाछी को 11 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। फाइनल मैच में महेशखूंट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 172 रन बनाया। तेगाछी की पूरी टीम 161 रनों कर सिमट गई।