चौथम: चौथम में जन आक्रोश सभा का किया गया आयोजन, किसानों के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार
दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में रविवार को किसान जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों किसान इस आक्रोश सभा में शामिल होने पहुंचे थे। किसानों ने किसान नेताओं के भाषण को सुना। इस किसान सभा में किसान नेता राकेश टिकैत सहित पूर्व मंत्री एवं कई किसान नेता भी शामिल हुए। जो उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं पर अपनी-अपनी बातें रखी।