चौथम: नवटोलिया ठाकुरबाड़ी से निकाली गई झांकी, लोगों में था उत्साह
चौथम प्रखंड के नवटोलिया ठाकुरबाड़ी से आस पास के गांव में भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान गाजे बाजे के साथ काफी संख्या में लोग भगवान राम की झांकी में शामिल हुए। लोगों ने जमकर जय श्री राम केनारे भी लगाए। झांकी नवटोलिया से निकलकर कैथी, देवका, पूर्वी टोला आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।